Poem song साथ लेकर मुस्कुराहट।।

Poem song साथ लेकर मुस्कुराहट।।






Poem song



Poem song साथ लेकर मुस्कुराहट।।


जेब खाली सी है।
वक्त से फिर दौड़ लगानी होगी।
इस भीड़ में एक बार
फिर जगह बनानी होगी।।
कर्ज तो सपनों का है।


अनमोल होकर भी बिकते हैं।।
शायद किसी सपने पर।
फिर बाजी लगानी होगी।।
कुसूर इस वक्त का कहां।
ये तो बस किस्मत का
हिसाब करता है।
अब इस वक्त को ही।
राह कोई दिखानी होगी।।
महफूज़ होकर कब तक।
रहेगी ये रोशनी।
अंधेरे में भी एक बार।
अपनी शम्मा जलानी होगी।।
पांव थकें या।
मन का कोना।
खुद से तो जंग लड़ानी होगी।।
कांटो सी धुप में।
पानी से दुरी बनानी होगी।।
पर क्यूं पत्थर सा।
खुद को कर लूं मैं।
क्यूं दर्द से मुझे।
दोस्ती निभानी होगी।।
छोड़ दिया भोला बचपन।
अब क्या बेरंग।
ये जवानी होगी।।
हां भीड़ है मेरी राह पर।
मेरे पांवों को मंजिल बनानी होगी।।
पर कदमों को।
ठोकर ना लगे।
भीड़ में पहचान।
बनानी होगी।।
रोककर खुद को।
पीछे मुड़कर।
अफसानो की चिट्ठीयां।
सजानी होगी।।
मंजिल मिले या।
किसी और का हक हो उसपर।
कुछ मीठी यादें तो बनानी होगी।।
शरारत की इस उम्र में।
मुझे जिंदगानी को।
जिंदगी सिखानी होगी।।
फैसले तो होंगे हर कदम नए।
पर फैसलों से महोलत।
मुट्ठी भर।
अपने हिस्से तो लानी होगी।।
जिंदगानी से आगे चलकर।
मुझे जिंदगी की राह।
बनानी होगी।।


Please like and comment on this poem song and also share my poem song with your friends.


And also subscribe to our newsletter for getting notified about new poem song and other content.






Visit the shop section and explore the hand picked product.


Want to publish your poetry. Go for it now.


Find more wallpapers like this on pixabay.


And again thankyou for sharing and liking.❤❤❤❤😊😊😊😊😊❤❤❤❤❤

Comments

  1. Lovely Motivational Poem....👌👌👍

    ReplyDelete
  2. Fantastic megha ji aap to kamal ka likhti ho👌😊😉

    ReplyDelete
  3. Very sweet. God bless u for ur Grand success

    ReplyDelete

Post a Comment