Song भीग लूं

Song भीग लूं






Song

Song भीग लूं


रोशनी सी बहती है।
जुगनुओं की रजाई में।
चंदा की बातें है।
चांदनी से रूबाई में।
आवारा लहरें।
ये आवारा लहरें।
मिलती है जिस किनारे से।
चल इस शाम को।
तय कर लें।
एक दूजे के सहारे से।
आधा सा। पौना सा।
या फिर पूरा।
भीग लूं।
तुझमें भीग लूं।
गुजर कर तुझमें।
तुझको मैं सीख लूं।
हां सीख लूं।।





तारों की गवाही से।
लहरों की स्याही से।
लिख दें कहानी हम।
हर लम्हा रिहाई से।
आजा ना दिल की।
हवाओं से गुजरें।
बैठ कर धड़कन पर।
मौसम बहका हो।
हम संभलें।
या किस्सा बने नया मन पर।
हवाओं की चादर में।
भीग लूं हां भीग लूं।
तेरे नैनों में।
चुपके से रहना।
सीख लूं। हां सीख लूं।।


फिर तारे जागें।
ओस की बूँदों पर।
सर्द पल सोएं हों।
रेशम सी उम्मीदों पर।।
ये बनजारे बादल।
बनजारे बादल।
बरसतें हों जिस पीटारे से।
वो प्यार हो तेरा।
और मैं भीग लूं।
हां भीग लूं।।
मौसम की ये अदा नयी।
मै सीख लूं।
हां सीख लूं।।
सपनों के तकीये पर।
चंदा देखो सोया है।
मेरे ख्वाब जागे हैं।
तू मुझमें खोया है।
मीठी सी ये तेरी अदा।
मै सीख लूं।
हां सीख लूं।।
तेरे इश्क की रुत में।
मैं भीग लूं।
हां भीग लूं।।



Please like and share this song. And also comment on this song 'भीग लूं'. And also subscribe to our newsletter for getting notified about new song and other content.





Visit the shop section and explore the hand picked product.


Want to publish your poetry. Go for it now.


Find more wallpapers like this on pixabay.


And again thankyou for sharing and liking.❤❤❤❤😊😊😊😊😊❤❤❤❤❤

Comments

  1. Wow..kitna khoobsurat hai ye song Megha..😘😘😘😘 I loved it really..mast hai💗💗💗

    ReplyDelete

Post a Comment